एजुकेशनखबरबिज़नेसमध्य प्रदेश

नवोन्मेष 2026: स्कोप यूनिवर्सिटी में नवाचार का महाकुंभ, युवाओं को 5 लाख तक के पुरस्कार जीतने का अवसर

मध्य भारत के सबसे बड़े स्टूडेट फेस्ट से एक नवोन्मेश 2026 का 12 से 15 मार्च तक होगा आयोजन

 

मध्य भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में इनोवेशन कार्निवाल “नवोन्मेष 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। यह अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (एआईसी-आरएनटीयू) द्वारा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी और रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें छात्र, स्टार्टअप, बिजनेस लीडर्स, निवेशक और नीति निर्माता और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े सभी लोग शामिल होंगे। प्रतिभागियों के लिए *इसमें 5 लाख रुपए त*क के पुरस्कार जीतने का मौका होगा।

उद्यमिता का अनूठा प्लेटफॉर्म बनेगा “नवोन्मेष 2026”
नवोन्मेष 2025 प्रतिभागियों को उद्योग विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों, निवेशकों और स्टार्टअप सलाहकारों से संपर्क करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे उन्हें निरंतर विकसित हो रहे व्यवसाय और प्रौद्योगिकी परिदृश्य में मूल्यवान जानकारी प्राप्त हो सके। पैनल चर्चाओं, व्यावहारिक कार्यशालाओं और मेंटरशिप कार्यक्रमों के माध्यम से नवोन्मेष 2026 उपस्थित लोगों को उनके विचारों और उपक्रमों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान, कौशल और संसाधनों से लैस करेगा। है। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए, www.navonmeshfest.com पर जाएँ। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 है।

नवोन्मेष 2026 में इनोवेशन लीग की प्रमुख प्रतियोगिताएँ:
– इनोमेकर – प्रोडक्ट शोकेस : यूजी/पीजी छात्रों के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और इंक्यूबेशन अवसरों के साथ अत्याधुनिक काम करने वाले प्रोडक्ट प्रोटोटाइप विकसित करने की चुनौती।
– प्लानएक्स – बिजनेस प्लान बैटल : यह एक बिजनेस पिच प्रतियोगिता है जहां छात्र और स्टार्टअप अपनी व्यावसायिक योजनाओं को बेहतर करते हैं, विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं, और निवेशकों की जूरी के सामने अपने विचार प्रस्तुत करते हैं।
– बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथॉन : 24 घंटे की गहन कोडिंग प्रतियोगिता, जहाँ प्रतिभागी उद्योग के पेशेवरों के साथ व्यावहारिक सलाह और नेटवर्किंग के साथ सफल समाधान विकसित करेंगे।
– एड मैड शो – एक रचनात्मक विज्ञापन प्रतियोगिता : यहाँ टीमें स्टार्टअप और सामाजिक कारणों के लिए मनोरंजक और आकर्षक विज्ञापन विकसित करती हैं।
– रोबो वॉरियर्स – एक रोबोटिक्स प्रतियोगिता : यहाँ टीमें रोमांचक प्रतिस्पर्धा करने के लिए रोबोट डिज़ाइन करती हैं और अपनी इंजीनियरिंग और रणनीतिक कौशल का परीक्षण करती हैं।
– कंट्रोलर क्लैश – यह मोबाइल गेमिंग आधारित ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट है। इसमें प्रत्येक टीम चार प्लेयर्स के समूह में हिस्सा ले सकेगी। प्लेयर्स की अधिकतम उम्र 24 वर्ष हो सकती है।

क्रिएटिव लीग के तहत प्रतियोगिताएं
– सोलो स्पॉटलाइट – यह एक डांस चैम्पियनशिप है।
– क्रू क्लैश – ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन
– टेल टेलर्स – स्टोरी टेलिंग चैंपियनशिप
– शेफ्स अरेना – कुकिंग चैंपियनशिप
– माइक ड्रॉप – म्यूजिक चैंपियनशिप
– Bizai क्विज – बिजनेस एवं एआई क्विज
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने हेतु 8085618207 (इनोवेशन लीग) और 7987392594 (क्रिएटिव लीग) पर संपर्क करें अथवा www.novenmeshfest.com पर विजिट करें।

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पहल
नवोन्मेश के अंतर्गत स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय द्वारा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पहल की गई है। कॉन्फ्रेंस का आयोजन 12-13 मार्च को होगा।

3 केटेगरी में कर सकते हैं प्रतिभागिता

रिसर्च पेपर कॉम्पिटिशन – रिसर्च पेपर अधिकतम 8-10 पेजेस में प्रस्तुत करना होगा।

पोस्टर कॉम्पिटिशन – टाइटल, मेथेडोलॉजी, फाइंडिंग और विजुअल्स के स्ट्रक्चर में ए1 साइज में पोस्टर को प्रेजेंट करना है।

एआई टूल/प्रोडक्ट कॉम्पिटिशन – इसमें प्रतिभागियों को एआई टूल या प्रोडक्ट से संबंधित 1000 शब्दों में लेख और डेमो वीडियो लिंक प्रस्तुत करना होगा। यह वीडियो 5-7 मिनट का होगा।

कॉन्फ्रेंस की थीम एवं सब-थीम्स
– कोर एआई टेक्नोलॉजी – मशीन लर्निंग एवं डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर विजन, रोबोटिक्स एवं ऑटोनोमस सिस्टम, जेनरेटिव एआई एवं एथिकल एआई
– एआई इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी – बायोटेक्नोलॉजी एवं एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर एवं लाइफ साइंसेज, सस्टेनेबिलिटी एवं क्लाइमेट स्टडीज, इंजीनियरिंग डिजाइन एवं स्मार्ट मैन्यूफेक्चरिंग
– एआई इन सोसाइटी एंड गवर्नेंस – मीडिया आर्ट एवं कल्चर
– क्रॉस कटिंग इश्यूज – एआई इथिक्स, लॉ एवं ह्यूमन राइट्स, एआई फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स, सायबर सिक्योरिटी एवं डाटा प्राइवेसी, ह्यूमन एआई कोलेबरेशन
– एआई इन डिफेंस – इसके अंतर्गत सायबर सिक्योरिटी एंड इंफोर्मेशन वॉरफेयर, आई इन ट्रेनिंग एंड सिम्यूलेशन, एआई फॉर सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस, इनहेंस्ड डिफेंस टेक्नोलॉजीज
कॉंफ्रेंस संबंधी अधिक जानकारी के लिए 8770560969 पर संपर्क करें अथवा conference.sgsuniversity.ac.in पर विजिट करें।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि “नवोन्मेष 2026 केवल एक छात्र उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मक क्षमता, उद्यमिता और तकनीकी नवाचार को वास्तविक अवसरों से जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है। आज के दौर में केवल विचार पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें प्रोटोटाइप, स्टार्टअप और सामाजिक समाधान में बदलना आवश्यक है। इस आयोजन के माध्यम से हम छात्रों को उद्योग, निवेशकों और मेंटर्स से जोड़कर एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करना चाहते हैं, जो आत्मनिर्भर और भविष्य-तैयार भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि “नवोन्मेष 2026 का उद्देश्य अधिकतम छात्र सहभागिता सुनिश्चित करते हुए एक ऐसा जीवंत मंच तैयार करना है जहाँ युवा अपने विचारों को अभिव्यक्त कर सकें और उन्हें व्यावहारिक दिशा मिल सके। विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और कॉन्फ्रेंस की संरचना इस प्रकार तैयार की है कि प्रतिभागियों को सीखने, नेटवर्किंग और करियर अवसरों का समग्र अनुभव प्राप्त हो। यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और नवाचार संस्कृति को सुदृढ़ करेगा।”
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डॉ. विजय सिंह ने कहा कि “नवोन्मेष 2026 विश्वविद्यालय की उस शैक्षणिक दृष्टि का विस्तार है जिसमें कौशल, शोध और नवाचार को एकीकृत कर विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी वैश्विक परिवेश के लिए तैयार किया जाता है। इनोवेशन लीग, क्रिएटिव प्रतियोगिताएँ और अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस विद्यार्थियों को बहुआयामी सीखने का अवसर देंगी। हमें विश्वास है कि यह आयोजन छात्रों में समस्या समाधान, टीमवर्क और प्रयोगधर्मिता की भावना को मजबूत करेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button