खेल
न्यूजीलैंड ने कटाया फाइनल का टिकट: सीफर्ट और एलेन ने तोड़ा दक्षिण अफ्रीका का सपना, पहली ट्रॉफी का इंतजार बढ़ा


गेंदबाजों के बाद टिम सीफर्ट और फिन एलेन की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मार्को यानसेन के दमदार प्रदर्शन से 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड के लिए सीफर्ट और एलेन ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यह दूसरी बार है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2021 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।



