खेल

फिन एलेन ने जड़ा टी20 विश्वकप इतिहास का सबसे तेज शतक, सेमीफाइनल में तूफानी पारी से बनाया कीर्तिमान

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में कीवियों की जीत के हीरो रहे फिन एलेन और टिम सीफर्ट। दोनों की शतकीय साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान फिन एलेन ने शानदार शतक जड़ा और नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज ने इसी के साथ कई कीर्तिमान स्थापित कर दिएफिन एलेन का ऐतिहासिक शतक
कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 47 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, एलेन टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अपने साथी ग्लेन फिलिप्स से आगे निकल गए, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में 46 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। एलेन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। फिन एलेन, यान निकोल लॉफ्टी-ईटन और सिकंदर रजा के नाम 33 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, इस्टोनिया के साहिल चौहान 27 गेंदों में शतक पूरा कर इस मामले में शीर्ष पर हैं जबकि तुर्किये के मुहम्मद फरहाद 29 गेंदों में शतक जड़कर दूसरे पायदान पर हैं। फिल एलेन के नाम टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले 2009 में सेमीफाइनल मुकाबले में तिलकरत्ने दिलशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा एलेन टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। उनसे पहले ब्रैंडन मैकुलम (123 रन) और ग्लेन फिलिप्स (104 रन) ने शतक जड़े थे।मैच में क्या हुआ?
गेंदबाजों के बाद टिम सीफर्ट और फिन एलेन की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मार्को यानसेन के दमदार प्रदर्शन से 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड के लिए सीफर्ट और एलेन ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यह दूसरी बार है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2021 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button