19 साल में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की ईनामी राशि, विजेता टीम को मिलेंगे इतने रुपये
टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। टूर्नामेंट को दो फाइनलिस्ट टीमें मिल गई हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इसके साथ ही इस बात का फैसला हो जाएगा कि मौजूदा टूर्नामेंट में किस टीम का सिर ताज सजा है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को पहली ट्रॉफी का इंतजार हैदो बार विजेता बना है भारत
भारतीय टीम दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारत के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी खिताब का बचाव नहीं कर सकी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम 2021 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।



