न्यूजीलैंड के किन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान? भारत के ये खिलाड़ी चले तो फिर कप होगा अपना


टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। एक ओर गत विजेता भारत तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। वहीं, न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगा। दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ऐसे में फाइनल में कुछ खास खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है, जिनके प्रदर्शन से मैच का रुख तय हो सकता हैभारत के ये खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर
- संजू सैमसन
भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार दो मैचों में 97* और 89 रन की मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। अब तक चार पारियों में सैमसन 232 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है। अगर फाइनल में भी सैमसन का बल्ला चला तो भारत को पावरप्ले में बड़ी बढ़त मिल सकती है, जो न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।










