अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

ओशो प्रेमियों ने मनाया अपने प्रिय भाई एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा तथा लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी का जन्म दिवस

विदिशा ओशो प्रेमियों एवं सन्यासियों के द्वारा आज रंग पंचमी के विशेष अवसर पर एवं अपने प्रिय भाई लायन अरुण कुमार सोनी के जन्म दिवस पर प्रकृति की गोद में गंधर्व कृषि सुनील कुमार जैन उदयगिरि रोड विदिशा में विशेष डायनेमिक मेडिटेशन कार्यक्रम दिन भर संपन्न हुए।

स्वामी साक्षी पंकज आर्य ने बताया कि मार्च 1 तारीख से 21 तारीख तक प्रातः 7:00 से आठ बजे तक विदिशा के साथ ही पूरे विश्व में स्पेशल डायनेमिक मेडिटेशन प्रोग्राम ओशो केंद्रो पर चलाया जा रहा हैं। आज हमारे भाई प्रिय भाई राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी के जन्म दिवस के अवसर पर इस मैडिटेशन कार्यक्रम को उनका जन्म दिवस मनाते हुए दिन भर सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में सोनी जी ने बताया कि ओशो ने जन्मदिवस सेलिब्रेशन के बारे में कहा था कि सेलिब्रेशन वह है जिस दिन आपको अपने बारे में ज्ञान प्राप्त हो, जिस दिन आपको प्रथम बार साक्षी भाव उपलब्ध हो, वह आपका जन्मदिन सेलिब्रेशन है। समझ लीजिए कि आज ही आपका जन्म हुआ है। यह शोर शराबा मनोरंजन आपका सेलिब्रेशन नहीं हो सकता। इसीलिए आज पूरे दिन आध्यात्मिक गतिविधियों से सेलिब्रेशन किया गया। उपस्थित सभी सन्यासियों एवं ओशो प्रेमियों ने सोनी जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर शब्द सुमन के द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की। जिसमें प्रातः 7:00 बजे भजन कीर्तन 8:00 बजे डायनेमिक मेडिटेशन 9:00 बजे जन्मदिवस सेलिब्रेशन एवं चाय नाश्ता 10:30 से पुनः विभिन्न प्रकार के ध्यान 1:30 बजे से भोजन तथा 2:30 बजे से 5:00 बजे तक ध्यान भजन कीर्तन चलते रहे। स्वामी साक्षी पंकज आर्य के द्वारा आभार व्यक्त के साथ ही कार्यक्रम के समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button