

भोपाल 08 मार्च 2026: इस महिला दिवस पर जूस ब्रांड ‘रियल’ (Réal) ने अपना नया कैंपेन “कीप इट रियल” (Keep It Réal) शुरू किया है। इसका मकसद महिलाओं को उनके मन में उठने वाले डर और शक (Self-doubt) को दूर करने के लिए प्रेरित करना है।
अक्सर महिलाएं खुद की काबिलियत पर शक करती हैं। यह अभियान बताता है कि एक महिला का अपने परिवार, काम और खुद के लिए प्यार, उसके किसी भी डर से कहीं ज्यादा बड़ा और मजबूत है।
डाबर इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) मयंक कुमार ने कहा “हम सिर्फ सफलता का जश्न नहीं मनाना चाहते, बल्कि उस मुश्किल सफर और संघर्ष का भी सम्मान करना चाहते हैं जो एक महिला तय करती है। हम महिलाओं को याद दिलाना चाहते हैं कि उनकी असली ताकत उनका दिल और मेहनत है।”
इस अभियान के तहत “रियल कन्वर्सेशन्स” नाम की एक सीरीज शुरू की गई है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं अपनी चुनौतियों पर खुलकर बात करती हैं। वे बताती हैं कि कैसे वे घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल (The Juggle) बैठाती हैं और कैसे अपने मन के डर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ती हैं। यह बातचीत दिखाती है कि अगर मन में जुनून और अपनों की परवाह हो, तो कोई भी हिचकिचाहट आपको रोक नहीं सकती। – सुश्री मोनिषा पराशर, जी.एम. मार्केटिंग – फूड्स, डाबर इंडिया लिमिटेड।



