खबरमध्य प्रदेश
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 नई दिल्ली में ऊर्जा विभाग की प्रदर्शनी का मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता ने अवलोकन किया


नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चार दिवसीय “भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026” में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के प्रबंध संचालक श्री अजय गुप्ता ने शुक्रवार को ऊर्जा विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गुप्ता ने “भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026” में ऊर्जा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों यथा एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर, एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर, एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की।


