देश

मैं शिव का अवतार, तुम पार्वती…वसई के स्वयंभू बाबा ऋषिकेश वैद्य पर रेप का आरोप, पुणे पुलिस कर रही तलाश

पुणे : महाराष्ट्र में स्वयंभू अशोक खरात का मामला शांत नहीं हुआ है कि अब पुणे शहर के एक स्वयंभू बाबा पर यौन उत्पीड़न का केस लगा है। पुलिस ने वसई के रहने वाले बाबा को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं। बाबा के खिलाफ 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। बाबा पर आरोप है कि उसने खुद को भगवान शंकर का अवतार बताया। उसे महिला को पारवती का रूप बताया। आरोप है कि उसने महिला को ड्रग्स देकर उसे नशे में किया और उसके बाद उसका बलात्कार किया। महिला को धमकी भी दी।

वसई के मानिकपुर पुलिस स्टेशन ने पुणे की महिला की ओर से दी गई शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बाबा की पहचान हृषिकेश वैद्य के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश के खिलाफ धारा 64 (बलात्कार) और 351 (2) [आपराधिक धमकी] के तहत मामला दर्ज किया।

पुणे के लॉज में हुई घटना

पुलिस ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद मामला पुणे के मंजरी पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है क्योंकि कथित अपराध उसी क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले एक लॉज में हुआ था। ऋषिकेश वैद्य को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

सोशल मीडिया पर महिला से मिला था बाबा

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसका बाबा से संपर्क हुआ था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह कुछ अनुष्ठान करने के बहाने पुणे आया और मंजरी के एक लॉज में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट किया है जिसमें दावा किया गया है कि उसके खिलाफ मामला झूठा है और सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

बाबा को पकड़ने के लिए बनीं चार टीमें

मणिकापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक हीरालाल जाधव ने कहा कि महिला के हमसे संपर्क करने के बाद, हमने मामला दर्ज किया और आगे की जांच के लिए तुरंत पुणे पुलिस को सौंप दिया। पुणे पुलिस की एक टीम ने हमारे स्टेशन का दौरा किया और आगे की जांच के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम पर लगाए आरोप

वैद्य के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अतीत में इस बाबा की मदद की थी। पुणे शहर पुलिस ने बाबा की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस उपायुक्त (अपराध) निखिल पिंगले ने कहा कि हमें उसके ठिकाने के बारे में कुछ जानकारी मिली है। इसके आधार पर, हमने उसकी तलाश में चार टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी हैं।

पुलिस ने बताया क्या हुआ था

पिंगले ने कहा कि उस बाबा ने खुद को भगवान महादेव का अवतार बताकर शिकायतकर्ता का विश्वास जीता। वह 2023 में मंजरी इलाके में आया और कथित तौर पर कुछ अनुष्ठान करने के बहाने महिला को एक लॉज में बुलाया। उसने उसे बेहोशी की दवा मिली हुई शराब पिलाई और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, उसने उसके पति को उसकी तस्वीरें दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और उसे वसई आने के लिए मजबूर किया। वहां भी उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (MANS) के सदस्यों ने शुक्रवार को मंजरी पुलिस स्टेशन जाकर एक आवेदन जमा किया। उन्होंने मामले में महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू की रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम, 2013 लागू करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button