अध्यात्ममध्य प्रदेश
संकट मोचन हनुमान मंदिर मालवीय नगर पत्रकार भवन में 24 घंटे का अखंड रामायण आयोजित
अखंड रामायण के साथ होगा भव्य भंडारा- सेंडिल कुमार शेट्टी



भोपाल, राजधानी में हनुमान जी का प्रकटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान जी के मंदिरों को सजाया गया है और अखंड रामायण और पूजा अर्चना का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी के मालवीय नगर पत्रकार भवन पर स्थित
संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण का पाठ का किया जा रहा है। आयोजक सेंडिल कुमार शेट्टी ने बताया कि मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को अखंड रामायण पाठ हुआ और 2 अप्रैल को हवन, पूजा अर्चना के साथ भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालु मोहित चौरसिया ने कहा कि हनुमान जी का प्रकटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।


