आरएनटीयू के ‘रिदम 2K26’ की सेलेब्रिटी नाइट में स्ट्रीट जैमर बैंड ने बिखेरा संगीत का जादू



भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘रिदम 2K26’ के सोलहवें संस्करण के अंतर्गत आयोजित सेलेब्रिटी नाइट में स्ट्रीट जैमर बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही बैंड ने मंच संभाला, पूरा परिसर संगीत की धुनों और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे, आईसेक्ट की ईवीपी डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नितिन वत्स, प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगीत से सराबोर रही शाम
सेलेब्रिटी नाइट की शुरुआत स्ट्रीट जैमर बैंड ने अपने लोकप्रिय गीत “देवा-देवा” से की, जिसके साथ ही दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसके बाद “कबीरा”, “हवाएं”, “दिल से” और “मेरे महबूब” जैसे गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। हर प्रस्तुति के साथ दर्शकों की तालियाँ और सीटियाँ गूंजती रहीं, जिससे पूरा प्रांगण एक भव्य लाइव कॉन्सर्ट में तब्दील हो गया। बैंड के कलाकारों में अनूप कुमार (लीड गिटारिस्ट), अंकुर मेहंदी रत्ता (बास गिटारिस्ट), सतीश कुमार (ड्रम्स), अंकित (परकशन), रोहित राह (कीबोर्ड), मिकी (साउंड इंजीनियर) एवं विजय (वोकलिस्ट) ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
लाइव बैंड और आकर्षक लाइट शो के साथ प्रस्तुत इस संगीतमय शाम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


