भोपाल में महंत राधा मोहन दास जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


भोपाल। कमाली,जी, मंदिर के महंत श्री राधा मोहन दास जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भोपाल,षट, दर्शन साधु मंडल के तत्वावधान में समारोह संपन्न हुआ, जिसमें संत समाज एवं श्रद्धालुजन, उपस्थिति रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित गंगा प्रसाद आचार्य महंत श्री लोकनाथ योगी, महंत श्री तुलसीदास उदासीन
संत देवदास उदासीन पंडित पवन कुमार शास्त्री,सहित,, अनेक,भक्तगण, श्रद्धालुजन,व, समाजसेवी, गणमान्य, नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महंत श्रीराधा मोहन दास जी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित संतों एवं भक्तों ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर, संतों एवं विद्वानो,तथा, श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर बधाई एवं अभिनंदन किया। बताया गया कि के महंत राधा मोहन दास जी अपने शांतिप्रिय, मधुर भाषी एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए सर्वजन हिताय की भावना से ओतप्रोत जीवन जी रहे हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां महंत जी ने सभी का स्नेहपूर्वक अभिनंदन स्वीकार किया।


