खेल

आईपीएल के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को छह रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा

आईपीएल के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को छह रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जीत के लिए मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सधी हुई शुरूआत की थी. मगर साई सुदर्शन (73) और कुमार कुशाग्र (18) ने पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 78 रनों का साझेदारी की. मगर इसी स्कोर पर कुशाग्र आउट हो गए. उनके बाद क्रीज पर आए बटलर (26) ने पारी को संभालने का प्रयास किया. मगर दूसरे छोर पर अच्छे टच में नजर आ रहे सुदर्शन 107 रनों के कुल योग पर आउट हो गए. उसके बाद जो विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरु हुआ. वह थमने का नाम नहीं लिया. आखिर में आठवें विकेट के लिए कैप्टन राशिद खान (24) और कगिसो रबाडा (नाबाद 23) ने महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को भरसक जीत दिलाने की कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि टीम को लगातार अपने दूसरे मुकाबले में छह रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

रवि बिश्नोई ने चटकाए चार विकेट 

लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रवि बिश्नोई रहे. जिन्होंने टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 41 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और कैप्टन रियान पराग के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए.

210 रन बनाने में कामयाब हुई थी राजस्थान रॉयल्स

इससे पहले अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने टीम के लिए 42 गेंदों में 75 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल भी फिफ्टी जमाने में कामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने 36 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 रन बनाने में कामयाब रहे.

रबाडा को मिली सर्वाधिक दो सफलता

गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button