ई पी एस 95 पेंशनरों के साथ विश्वासघात – पूरे देश के पेंशनर्स में भारी असंतोष एवं नाराजगी
भोपाल। राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने भारत सरकार द्वारा पेंशन वृद्धि को लेकर ई पी एस 95 पेंशनरों के साथ किये गये विश्वसघात कड़ा विरोध एवं कड़ी निंदा करते हुए बताया कि पेंशनर्स पेंशन वृद्धि के लिए विगत 8-9 वर्षों से आंदोलन कर रहें हैं सरकार द्वारा बार बार पेंशन वृद्धि का मौखिक तथा लिखित मे आश्वासन दिया गया कि पेंशन मे वृद्धि कि जा रही है इसीआश्वासन के सहारे पेंशनर्स द्वारा देश मे करो या मरो आंदोलन स्थगित किया गया जंतर मंतर नई दिल्ली मे 9,10,11 मार्च को करो या मरो आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि संसद सत्र के दौरान 2 अप्रैल तक पेंशन मे वृद्धि कि जाएगी लेकिन सरकार द्वारा पेंशन मे वृद्धि नही की गई राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा पेंशन वृद्धि के लिए अंतिम अवसर विशेष संसद सत्र 16 ,17,18 तक का समय दिया गया किन्तु सरकार द्वारा पेंशन वृद्धि का कोई निर्णय नही लिया गया अर्थात पेंशनरों के साथ विश्वास घात किया गया
पेंशनर्स का कहना है यह सरकार गूंगी बहरी झूठा वादा जुमले बाज सरकार है गरीब पेंशनरो कि सरकार नही है अमीरों की सरकार है करो या मरो आंदोलन करके इस को सबक दिखाना होगा तभी सरकार के समझ मे आएगा। अत: सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव एवं ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा पूरे देश के पेंशनरों से अपील की है की करो या मरो आंदोलन के तहत सर्वप्रथम आगामी 5 राज्यों के चुनाव मे भा ज पा को सबक सिखाएं इसके बाद रेल रोको रास्ता रोको अमरण अनशन आंदोलन की घोषणा करें



