सामूहिक सम्मेलन में राजपूत समाज के 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
प्रांतीय राजपूत समाज जन जागृति समिति द्वारा राजपूत समाज विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को आयोजित किया गया


भोपाल। प्रांतीय राजपूत् समाज जन जागृति समिति द्वारा आगामी 20 तारीख को निशुल्क राजपूत समाज विवाह सम्मेलन हर वर्ष की तरह बड़े धूमधाम से किया गया जिसमें बारात घोड़े बग्गी और डीजे के साथ निकाली गई तथा मंत्रोच्चारण के बीच राजपूत समाज के 10 जोड़ों ने एकसाथ जीवन जीने का संकल्प लिया। सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि हमारे समाज के लोग मध्यप्रदेश के लिए 40 जिलों में हैं, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादियां हो जाने से खर्च की बचत होती है और समाज के लोगों से एक जगह पर मेल मिलाप हो जाता है। विवाह बंधन में बंधे समाज के सभी 10 जोड़ों को उपहार भेंट किया गया तथा हम उनके सुखमय जीवन की कामना करते हैं। सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने आगे बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। वहीं संयोजक प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि इस वर्ष प्रांतीय राजपूत समाज जन जागरूकता समिति द्वारा मेधावी छात्रों जिन्होंने अच्छे अंकों से 10वीं 12वीं में अंक प्राप्त किए हैं उन्हें समाज द्वारा उन बच्चों को सम्मानित किया गया ।प्रांतीय राजपूत जल जागृत समिति के प्रदेश अध्यक्ष तूफान सिंह राजपूत और सामाजिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा सम्मानित किया गया । सभी जोड़ों का विवाह वैदिक विधि विधान के साथ एवं सनातन हिंदू निवास रीति रिवाज से किया गया।
सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि हमारे समाज के लोग मध्यप्रदेश के लिए 40 जिलों में हैं, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादियां हो जाने से खर्च की बचत होती है और समाज के लोगों से एक जगह पर मेल मिलाप हो जाता है। विवाह बंधन में बंधे समाज के सभी 10 जोड़ों को उपहार भेंट किया गया तथा हम उनके सुखमय जीवन की कामना करते हैं। सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने आगे बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।




