योग आंदोलन को नई ऊंचाई: 4 राज्यों से 8 योग सांसदों की तीसरी सूची जारी , श्रद्धा खजुराहो से आनंद जयपुर से बने योग सांसद




भोपाल – भारतीय योग संसद की चयन समिति ने 4 राज्यों से 8 योग सांसदों की तीसरी सूची जारी कर योग आंदोलन को नई ऊंचाई प्रदान की । इस सूची में राजस्थान से सबसे ज्यादा 3 योग सांसद चुने गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश से 2, गुजरात से 2 और झारखंड से 1 योग सांसद शामिल हैं।
*चयनित 8 योग सांसदों की सूची:



1. खजुराहो (मध्य प्रदेश) – श्रद्धा गुंदेचा
2. टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) – डॉ. रुचि पाटीदार
3. राजमहल (झारखंड) – रम्भा कुमारी
4. जयपुर (राजस्थान) – आनंद कृष्ण कोठारी
5. अजमेर (राजस्थान) – सिद्धार्थ मणि शर्मा
6. कोटा (राजस्थान) – राजेश शर्मा
7. सूरत (गुजरात) – परेश डी. भट्ट
8. आनंद (गुजरात) – डॉ. भानु प्रसाद ए. पंड्या
*भारतीय योग संसद की प्रमुख विशेषताएं:*
– देश की सभी 543 लोकसभा सीटों को योग-क्षेत्र घोषित किया गया है।
– प्रत्येक क्षेत्र से एक निःस्वार्थ, योग में स्नातकोत्तर/पीएचडी धारक योग सांसद का चयन होगा।
– कुल 543 योग सांसद मिलकर राष्ट्रीय योग नीति तैयार करेंगे।
– यह संसद पूर्णतः गैर-राजनीतिक एवं गैर-सांप्रदायिक होगी।
– चयन में योग में एमए/एमएससी (योग) अनिवार्य, पीएचडी को प्राथमिकता तथा ख्यातिप्राप्त योगाचार्यों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के लिए लगातार जारी है।
भारतीय योग संसद के अध्यक्ष डॉ. विनीत तिवारी ने नव चयनित योग सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय योग नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और भारत को विश्व गुरु बनाने में सहायक बनेंगे। उन्होंने सभी योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं योग प्रेमियों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। यह जानकारी भारतीय योग संसद की मुख्य सचेतक अमृता नामदेव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई ।





