मध्यप्रदेश मे सीनियर सिटी जन कार्ड बनाने की ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन सुविधा प्रदान की जाये
सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ लेने के लिए सीनियर सिटीजनों के लिए ऑन लाइन कार्ड बनाने के लिए बेवसाइड की व्यवस्था की गई है किन्तु मध्य प्रदेश के सीनियर सिटीजन ऑन लाइन सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने जाते हैं तो टेक्निकल प्रॉब्लम आ जाता है जिसकी वजह से मध्यप्रदेश के सीनियर सिटीजनों का सीनियर सिटीजन कार्ड नही बन पा रहा है परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश के सीनियर सिटीजन सरकार की योजनाओं का लाभ नही ले पा रहें है. अत: सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है मध्य प्रदेश मे सीनियर सिटीजनों का सीनियर कार्ड बनाने के लिए ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की जाए ताकि अधिक से अधिक सीनियर सिटीजन सरकारीयोजनाओं का लाभ ले सकें उक्त मांग का समर्थन पी सी जैन ओ पी सोनी आर के खरे महेश त्रिवेदी विजय गायकवाड़ पी एल शर्मा ए के ब्यौहार आर एस रघुवंशी हतिम अली रेखा बाजपेई वीणा जोशी इग्निस फ़्रांसिस श्याम सुन्दर शर्मा एस के शर्मा अशोक सिंह आदि शामिल हैं.


