भोपाल के साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण : साहित्यकार पार्क का भूमि पूजन सम्पन्न


भोपाल की सबसे प्राचीन साहित्यिक कला और संस्कृति को समर्पित संस्था अखिल भारतीय कलामन्दिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर शर्मा ‘गौरीश’ के संकल्प और प्रयासों से भोपाल के साहित्य जगत के लिए आज गौरवपूर्ण क्षण रहा। देश के पटल पर साहित्यकारों को समर्पित साहित्यकार पार्क की स्वीकृति के बाद अब उसमें विशाल साहित्यकार भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन भोपाल के लोकप्रिय सांसद श्री आलोक शर्मा क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, पंडित विष्णु राजोरिया अध्यक्ष परशुराम कल्याण बोर्ड, कला मंदिर के राष्टीय अध्यक्ष डॉक्टर गौरी शंकर शर्मा ‘गौरीश’, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र जाती क्षेत्र की पार्षद श्रीमती ब्रजुला सचान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आज 11.30 बजे पंडित विष्णु राजोरिया द्वारा वेदोक्त विधि से वास्तु देवता का पूजन कराया। इस अवसर पर डॉ गौरीशंकर शर्मा गौरीश ने कहा साहित्यकार पार्क एवं भवन हेतु महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी एवं सांसद आलोक शर्मा द्वारा साहित्यकारों के प्रति इस उदार अवदान को सदैव याद किया जाएगा। महापौर श्रीमती मालती राय ने कलामन्दिर को साहित्यकार पार्क आवंटित करते हुए उसकी देखरेख और भवन निर्माण हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी ने विधायक निधि से 25 लाख प्रदान करने के साथ ही आगे कोई कमी न आने देने का आश्वासन दिया। सांसद श्री आलोक शर्मा ने भी त्वरित 25 लाख की राशि उपलब्ध कराने, निगम द्वारा साहित्यकारों को पुरस्कृत करने की योजना पर जानकारी दी। साथ ही समय समय पर और सहायता देने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद श्री रघुनंदन शर्मा ने भी श्री राम परिसर की रूपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी से श्री जॉली जैन, इंजीनियर, निर्माण की अनुज्ञप्ति धारक, निराला सृजन पीठ की निदेशक डॉ साधना बलवटे, बाल साहित्य शोध पीठ की निदेशक डॉ मीनू पाण्डेय, बाल साहित्य शोध केंद्र के श्री महेश सक्सेना, लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेन्द्र गट्टानी, सचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ’बादल’, कलामन्दिर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिवल्लभ शर्मा ‘हरि’ उपाध्यक्ष श्री मदन मोहन ‘समर’, सचिव श्री व्ही के श्रीवास्तव,श्री अरविंद मिश्र, श्री रामबाबू शर्मा, श्री अभिषेक जैन ‘अबोध’ श्री मनोज जैन ‘ मधुर’ श्रीमती सीमा शिवहरे, डॉ अनिता तिवारी, सुषमा श्रीवास्तव, दुष्यन्त संग्रहालय की संचालक सचिव करुणा राजुरकर, वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी, रामायण केंद्र निदेशक श्री राजेश श्रीवास्तव , डॉ मोहम्मद आज़म के अतिरिक्त शहर की तमाम संस्थाओं के प्रमुख एवं कलामन्दिर संस्था के सभी पदाधिकारियों सदस्यों के साथ अन्य साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आभार वार्ड पार्षद श्रीमती ब्रजुला सचान ने व्यक्त किया। साहित्यकार भवन प्रदेश ही नहीं देश की साहित्यिक गतिविधियों हेतु जाना जाएगा ऐसी आशा की जाती है। यह भोपाल शहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा।


