मदर्स डे पर जीव दया: पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए वितरित किए गए सकोरे


विदिशा | ‘मदर्स डे’ के पावन अवसर पर भारत भारती जैन मंडल द्वारा बेजुबान पक्षियों की रक्षा के लिए जल पात्र (सकोरे) वितरित करने का पुनीत कार्य किया गया। लायन अरुण कुमार सोनी (पूर्व अध्यक्ष, लायंस क्लब एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के मौसम में मूक पक्षियों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
19 वर्षों से सेवा का अनवरत संकल्प
मंडल प्रमुख नीता सराफ ने बताया कि जीव रक्षा का यह पावन प्रकल्प पिछले 19 वर्षों से निरंतर जारी है। इस वर्ष जल पात्रों के वितरण का कार्य नवरात्रि और गुड़ी पड़वा से ही प्रारंभ कर दिया गया था, ताकि समय रहते पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
सेवा के इस कार्य में नीता सराफ, सपना जैन, विभा जैन, नीतू जैन, महक सराफ, निकिता जैन और मास्टर अरिंजय सराफ सहित मंडल के अन्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
विशेष अपील: भीषण गर्मी को देखते हुए लायन अरुण कुमार सोनी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी छतों और बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर पुण्य के सहभागी बनें।



