खबरमध्य प्रदेश

लायंस क्लब आनंदपुर सद्गुरु की नई कार्यकारिणी घोषित, सेवा कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प

विदिशा। लायंस क्लब आनंदपुर सद्गुरु की आगामी सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु नामिनेशन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​लायन अरुण कुमार सोनी (मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नामिनेशन समिति चेयरमैन लायन अशोक जैन एडवोकेट की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के नामों पर मुहर लगाई गई। कार्यक्रम में लायन रामस्वरूप शर्मा एडवोकेट, लायन श्याम बिहारी भार्गव, लायन रवि चौधरी, सी.एल. गोयल सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने सहभागिता की। प्रस्तावित अध्यक्ष लायन हेमांगी कोठारी की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही l ​सेवा और समर्पण की नई टीम
​बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष एवं LCIF चेयरमैन लायन डॉ. दिनेश शर्मा ने गत वर्ष के सेवा प्रकल्पों का विवरण साझा करते हुए नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। नई कार्यकारिणी का स्वरूप इस प्रकार है:

​अध्यक्ष: लायन हेमांगी कोठारी
​निवर्तमान अध्यक्ष एवं LCIF चेयरमैन: लायन डॉ. दिनेश शर्मा
​क्लब एडवाइजर: लायन एम.जे.एफ. अतुल रतनशी शाह
​प्रथम उपाध्यक्ष: लायन नायाब अली
​द्वितीय उपाध्यक्ष: लायन मोहित रघुवंशी
​तृतीय उपाध्यक्ष: लायन विनीता गोयल
​सचिव: लायन डॉ. ओजस्वी मेघानी
​सह सचिव: लायन रश्मि शर्मा
​कोषाध्यक्ष: लायन प्रकाश गोयल
​सह कोषाध्यक्ष: लायन कमलेश सेन
​टेमर: लायन रवि चौरसिया
​टेल ट्विस्टर: लायन शांति गोयल
​क्लब पी.आर.ओ.: डॉ. स्वप्निल सागर जैन

​आगामी संकल्प

​नवनिर्वाचित टीम का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया गया। अंत में आगामी वर्ष में स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा प्रकल्पों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया गया।​इस अवसर पर आर.पी. गोयल, सी.एल. गोयल, रामस्वरूप शर्मा, बसंत माहेश्वरी, अशोक मोदी, कल्बे हारून आदि वरिष्ठ लायन सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button