देश

5 महीने में ही खत्म हुआ बचपन का प्यार: ‘मुंबईया’ लाइफस्टाइल और बेरोजगारी के तानों ने उजाड़ दी हंसती-खेलती दुनिया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 5 महीने बाद ही एक हंसते-खेलते परिवार का खौफनाक अंत हो गया. यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. यह दिलदहला देने वाली घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

बचपन का रिश्ता, प्यार और फिर निकाह 

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव के रहने वाले शादाब (25 वर्ष) की शादी रिश्ते में उसकी बुआ की बेटी निकहत निशा (24 वर्ष) से तय हुई थी. दोनों की सगाई बचपन में ही हो गई थी. वक्त के साथ दोनों बड़े हुए और आपस में बातचीत के दौरान दोनों में प्यार हो गया. दोनों परिवारों की रजामंदी से पिछले साल 7 नवंबर 2025 को दोनों का निकाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ. निकाह के बाद मुंबई के आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली निकहत, गोरखपुर के मुकारीपुर गांव में अपने पति के घर आ गई.

रहन-सहन और बेरोजगारी को लेकर शुरू हुआ विवाद

शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच का प्यार कलह में बदलने लगा. पुलिस को मिले व्हाट्सएप चैट और परिजनों के बयानों से साफ हुआ है कि शादी के महज 5 महीनों के भीतर ही दोनों में छोटे-मोटे विवाद होने लगे थे. मुंबई की खुली आबोहवा और आधुनिक लाइफस्टाइल में रहने वाली निकहत का लोअर-टीशर्ट पहनना शादाब और उसके परिवार को रास नहीं आ रहा था. शादाब अक्सर निकहत के पहनावे को लेकर टोकता था और उसे लोअर-टीशर्ट की जगह गांव के माहौल के मुताबिक अदब और तहजीब वाले कपड़े पहनने के लिए कहता था.

वहीं दूसरी ओर, निकहत को शादाब के पुराने ख्यालात और उसका कोई काम-धंधा न करना बिल्कुल पसंद नहीं था. शादाब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं था, जिसे लेकर निकहत उस पर काम करने का दबाव बनाती थी और अक्सर उसे ‘बेरोजगार’ होने के ताने देती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद बढ़ता चला गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button