खबर

शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय निगम मंडलो मे 10 वर्ष से अधिक सेवा करने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाये

निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी समन्वय महासंघ के प्रांताध्यक्ष अजय श्रीवास्तव संयोजक अनिल बाजपेई कार्यकारी अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि मान्यनीय हाई कोर्ट जबलपुर दिनांक 9-4-2026 मे राधेश्याम वर्मा केस याचिका संख्या 3641 मे आदेश दिया है कि 10 वर्ष से अधिक सेवा करने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाये साथ ही नियमित कर्मचारियो के समान यात्रा भत्ता तथा अन्य सुविधा प्रदान की जाये.अत: समन्वय महासंघ के प्रांताध्यक्ष अजय श्रीवास्तव नीलू संयोजक अनिल बाजपेई कार्यकारी अध्यक्ष, अरुण वर्मा ने समस्त शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों सहकारी ससंस्थाओं प्राधिकरणो परिषदों आयोग के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक तथा संस्था प्रमुख से अनुरोध किया है कि शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों मे 10 वर्ष से अधिक कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को हाई कोर्ट जबलपुर के आदेश के तहत नियमित किया जाये उक्त मांग का समर्थन हेमंत कपुर गजेंद्र कोठरी श्याम सुंदर शर्मा सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button