खेल

दिल्ली में IPL पास स्कैम में DDCA का एक बड़ा अफसर शामिल

बुक माई शो जैसे नामी ऐप भी शक के घेरे में

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैचों के दौरान कॉम्प्लिमेंट्री टिकट की कालाबाजारी में नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस रैकेट में डीडीसीए (DDCA) का एक बड़ा अधिकारी, स्टेडियम के बगल में मौजूद पेट्रोल पंप का कर्मचारी और दर्जनों युवक शामिल बताए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस अजय नाम के एक शख्स की तलाश कर रही है.अजय पर आरोप है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर टिकट और कम्प्लीमेंटरी पास DDCA स्टाफ से लेकर बेचता है. अजय कल लखनऊ में मैच का टिकट बेच रहा था. अजय पर  दिल्ली में कई सिनेमाघर पर फिल्म की टिकट और कॉमनवेल्थ में भी टिकट बेचने के केस है.

पैन इंडिया टिकट कालाबाजारी का सरगना है अजय

अजय पर आरोप है कि वह पूरे भारत में किसी भी इवेंट, मैच का ब्लैक टिकट बेचता है. वह डिस्ट्रिक्ट एप, बुक माय शो और स्टेडियम स्टाफ की मिलीभगत से इसे अंजाम देता था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कोई सड़क किनारे टिकट बेचने वाला छोटा गैंग नहीं था, बल्कि पूरी प्लानिंग और नेटवर्क के साथ चलाया जा रहा वीआईपी पास सिंडिकेट था. आरोप है कि हर मैच से पहले टिकटों की डिमांड का आकलन किया जाता था और उसी हिसाब से रेट तय होते थे. जिस मैच में बड़े खिलाड़ी होते थे, खासकर विराट कोहली जैसे स्टार, वहां टिकटों की कीमत आसमान छू जाती थी.

दिल्‍ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान सबसे ज्यादा कालाबाज़ारी हुई. विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ और जबरदस्त डिमांड का फायदा उठाकर एक-एक कॉम्प्लिमेंट्री पास 80 हजार रुपये तक में बेचा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button