बीएसआई ने तमिलनाडू के कृष्णागिरी में दो दिवसीय भव्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
"स्कूली बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ बौध्द धम्म एवं सामाजिक समरसता बढावा देने का प्रयास"



तमिलनाडू में बीएसआई के ट्रस्टी चेयरमेन डा चन्द्रबोधि पाटिल ने बुध्द मूर्ति का अनावरण किया”
भारतीय बौध्द महासभा (बीएसआई) की तमिलनाडू शाखा व्दारा तमिलनाडू के विभिन्न जिलों में अध्ययनरत छात्रों को खेल के लिए प्रेरित कर उनका उत्साहवर्धन करने के साथ साथ बौध्द धम्म के प्रति जागरूकता लाकर सामाजिक समरसता को बढावा देने के लिए विगत वर्षो से भव्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे है। इस वर्ष भी दिनांक 16 एवं 17 मई को दो दिवसीय आयोजन मे तमिलनाडू के लगभग बारह जिलो के स्कुली छात्रो को आंमत्रित कर उनमें कबड्डी, दौड, वालीबॉल, चेस, फुटबाल, आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
बीएसआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री एस. गोबीदास की अध्यक्षता मे आयोजित इस कार्यक्रम मे देश के विभिन्न राज्यों से बौद्ध समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे मुख्य अतिथियों में डॉ. पी.ए. नरेश, डॉ. पी. पोनैयाह (संयुक्त संचालक, डीईई तमिलनाडु), डॉ. चंद्रभान (राष्ट्रीय ट्रस्टी अध्यक्ष, बीएसआई), डॉ. ए. अंबु आईएफएस (जिला वन अधिकारी, कन्याकुमारी), श्री आर. मुरुगन (संयुक्त संचालक, टीआरबी तमिलनाडु), डॉ. जी.जी. राजवर्धनन (संस्थापक, एमएमटी), श्री धम्मारतन सोमकुंवर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, बीएसआई), श्री एस. ईश्वरन (परियोजना संचालक, ग्रामीण विकास, तिरुप्पुर) को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ हुआ, जिसे पूज्य भन्ते बुुद्ध प्रकाश एवं पूज्य भन्ते अरिया ब्रह्मा द्वारा ली गई ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियो ने कहा की आज के मोबाईल युग में बच्चों मे खेल के प्रति सिमित उत्साह बचा है, केवल मोबाईल पर ही खेल का आनंद लेने का चलन बढ रहा है। यदि उनमें किसी भी खेल के लिए प्रेरित किया जाता है, तो उनकी शारीरिक और मानसिक प्रगति होगी तथा खेल भावना के साथ साथ उनमें भाईचारे की भावना भी उत्पन्न होगी, जो उनके भविष्य के लिए अत्याधिक लाभप्रद होगी। बच्चों को खेलकूद के प्रति अधिक से अधिक प्रोत्साहित कर इस क्षेत्र में भी कई उचाईयों को छूकर देश, प्रदेश और परिवार का नाम रोशन किया जा सकता है। दिनांक 17 मई को खेलकूद प्रतियोगिता मे सफल प्रतिभागियों को अतिथियो व्दारा पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में भोपाल से बीएसआई के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजि.धम्मरतन सोमकुंवर, सुजाता सोमकुंवर, समता सैनिक दल के प्रदेश संरक्षक यू जी चवरे, अंजलि चवरे भी विशेष रुप से उपस्थित थे।
तमिलनाडू के ही एक मूर्ति परिवार की ओर से महावनम में संस्था को तीन एकड जमीन दान की गई, जिसमें तथागत बुध्द की पाच फीट की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका बीएसआई के ट्रस्टी चेयरमेन डॉ चन्द्रबोधि पाटिल व्दारा अनावरण किया गया। इसी स्थान पर शीघ्रतिशीघ्र युनिवर्सिटी स्थापित करने का भी संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर “पेसु… जेके… मक्कल इसाई संगमम” द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में बीएसआई के उपाध्यक्ष श्री आर. मगेंद्रन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।



