बिज़नेस

शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार,

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स मामूली रूप से 77.05 अंकों की वृद्धि दर्ज कर 75,315.04 पर बंद हुआ। निफ्टी में 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 पर कारोबार समाप्त हुआ। सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद एयरटेल में 2% की वृद्धि, टाटा स्टील में 3% की गिरावट दर्ज की गई।डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.33 (अस्थायी) पर स्थिर हुआ।सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में दिन भर उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट का सामना करने के बाद, बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। आईटी और चुनिंदा ब्लू-चिप शेयरों में वैल्यू बाइंग (कम भाव पर खरीदारी) ने बाज़ार को सहारा दिया, लेकिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने बढ़त को सीमित कर दिया।

सेंसेक्स और निफ्टी के आंकड़े

शुरुआती गिरावट के बाद, 30-शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 77.05 अंक, या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 75,315.04 पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स ने 74,180.26 का निचला स्तर छुआ। 50-शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 6.45 अंक, या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 23,649.95 पर बंद हुआ। बीएसई पर कुल 3,034 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 1,264 शेयर बढ़े और 194 अपरिवर्तित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button