खबरदेशमध्य प्रदेश

ट्विशा के मां-बाप पर जज सास ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

पैसों के ल‍िए उसे ग्‍लैमर वर्ल्‍ड में धकेला'

नई दिल्ली। भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला हर दिन और उलझता जा रहा है। मौत से महज पांच दिन पहले मां को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज में ट्विशा ने ससुराल वालों और पति पर मानसिक प्रताड़ना, चरित्र पर शक और भी कई आरोप लगाए थे। वहीं सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में जमानत अर्जी में ट्विशा पर ड्रग्स लेने का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के दावों ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली में समर्थ सिंह के साथ हुई थी।यह शादी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए से तय हुई थी। ट्विशा पहले तेलुगु फिल्मों समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी थीं और मॉडलिंग भी करती थीं। शादी के बाद वह भोपाल में ससुराल आ गई थीं।

व्हाट्सएप मैसेज से उलझी डेथ मिस्ट्री

7 मई 2026 को ट्विशा ने अपनी मां को कई व्हाट्सएप मैसेज भेजे। इनमें उन्होंने लिखा, ‘बहुत परेशान हूं… ये लोग बहुत घटिया हैं।’ ट्विशा ने आरोप लगाया कि उनका पति समर्थ सिंह उनके चरित्र पर शक करता था और पूछता था कि ‘पेट में पल रहा बच्चा किसका है?’

उन्होंने मां से गुहार लगाई, ‘मुझे यहां से आकर ले जाओ… ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे।’ चैट में ट्विशा ने बार-बार घर का माहौल नर्क बताते हुए मानसिक रूप से टूटने की बात दोहराई थी।

सास गिरिबाला सिंह के आरोप

12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे ट्विशा ने घर की छत पर सरिये से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जैसा कि सास की जमानत अर्जी में दावा किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति समर्थ सिंह फरार है। पुलिस ने समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। सास गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ट्विशा शादी से पहले फिल्म अभिनेत्री और मॉडल थीं। शादी के बाद उनके व्यवहार पर परिवार को शक हुआ। सास का आरोप है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं। अगर कुछ समय तक ड्रग्स न मिलती तो उनके हाथ कांपने लगते और वे चिड़चिड़ी हो जातीं। सास ने दावा किया कि उन्होंने ट्विशा के पिता से इस बारे में बात की थी।

ट्विशा की प्रेगनेंसी

17 अप्रैल 2026 को ट्विशा को गर्भवती होने की जानकारी मिली। उसी दिन वह पति के साथ अस्पताल गई। सास के अनुसार, गर्भावस्था की खबर के बाद ट्विशा का व्यवहार बदल गया। उन्होंने सामान पैक किया और कहा कि अब वे ‘घरेलू महिला का नाटक’ नहीं कर सकतीं। अगले दिन वे दिल्ली चली गईं लेकिन घर पहुंचने में देरी की।

पुलिस अब व्हाट्सएप चैट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। एक तरफ ट्विशा की चैट में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ ससुराल पक्ष ड्रग्स और व्यक्तिगत व्यवहार का हवाला दे रहा है।

भोपाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फरार आरोपी समर्थ सिंह की तलाश जारी है। कोर्ट अब सास की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा। पूरा मामला अभी भी रहस्यमयी बना हुआ है और जांच एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button