अपना दल यस के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन बोले, मैं सामाजिक न्याय के आन्दोलन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा
अपना दल यस के अध्यक्ष,युवा जिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त


भोपाल 19 मई, अपना दल यस के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन पत्रकार वार्ता में अपने संबोधन में कहा कि मैं अपना दल यस के जिला युवा प्रभारी, फिर युवा जिला अध्यक्ष, फिर जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष बना हूँ। यह मेरा सफर 1997 से शुरू हुआ, संघर्ष जारी रहा, उतार-चढ़ाव आये, आज मैं अपना दल यस की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन राज्यमंत्री ने मुझे जो दायित्व दिया है मैं उसे सामाजिक न्याय के आन्दोलन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। मेरे पार्टी का उद्देश्य अपना दल के स्थापना काल से ही देश में दबे कुचले शोषित वंचित समाज को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, भागेदारी दिलाने के उद्देश्य से हुआ है। हमारी पार्टी के स्थापना काल से ही हम लोग जातिगत जनगणना की बात, एक समान शिक्षा व्यवस्था की बात, वोटर पेशन की बात, विदेशो से काला धन लाने की बात और जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करते आ रहे हैं। हमारी नेता दीदी अनुप्रिया पटेल ने सामाजिक और व्यवस्था परिवर्तन की बात को सड़क से संसद तक लगातार उठाती रही हैं, जैसे-जातिगत जनगणना, ओबीसी के छात्रो को नीट में 27 प्रतिशत आरक्षण, केन्द्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, ओबीसी की क्रीमीलेयर की आयु सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की बात, ओवीसी को संवैधानिक दर्जा दिलाने की बात, अलग से एस.सी., एस.टी., अल्पसंख्यक आयोग की तरह ओबीसी मंत्रालय के गठन की बात, अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की बात, दिल्ली मे सरदार वल्लभ भाई पटेल का राष्ट्रीय स्मारक बनाने की बात, अनुसूचित जाति जन जाति और पिछड़े वर्ग के बच्चो को प्राइवेट सेक्टर मे आरक्षण का मुद्दा, किसानो की समस्या का हाल करेंगे।



