देशमध्य प्रदेश

शव सड़ रहा है, प्लीज ले जाएं… ट्विशा शर्मा के परिवार को भोपाल पुलिस की चिट्ठी, जानें और क्या लिखा

मध्य प्रदेश के भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और मॉडल ट्विशा शर्मा 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी. ट्विशा का परिवार उसके ससुरालवालों पर दहेज हत्या और उत्पीड़न के आरोप लगा रहा है. गुस्साए परिवार ने अब तक बेटी का अंतिम संस्कार नहीं किया है. मौत के 9 दिन बाद भी ट्विशा का शव एम्स, भोपाल की मोर्चरी में रखा हुआ है. अब पुलिस ने इसे लेकर ट्विशा के परिवार को एक पत्र लिखा है.

पुलिस ने ट्विशा के परिवार से उसका शव मोर्चरी से लेकर जाने की अपील की है. अपने पत्र में पुलिस ने परिवार से कहा है कि उनकी बेटी ट्विशा का शव सड़ रहा है, कृपया उसे मोर्चरी से ले जाएं. दरअसल एक पत्र भोपाल,एम्स की तरफ से 18 मई की रात पुलिस को लिखा गया था, जिसमें कहा गया था कि ट्विशा शर्मा के शव को डीकंपोज होने से बचाने के लिए 80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखे जाने की जरूरत है, ये सुविधा मोर्चरी में उपलब्ध नहीं है. अब पुलिस ने ये बात ट्विशा के परिवार को भी बताई है. पुलिस ने चिट्ठी में आगे कहा है कि उनको रीपोस्टमार्टम कराने में कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन शव लंबे समय से मोर्चरी में रखा हुआ है. उसके डीकंपोज होने की पूरी संभावना है. इसीलिए ये अपील है कि शव को ले जाएं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button