मध्य प्रदेश

न्यू मार्केट में बहुप्रतीक्षित सराउंडिंग पार्किंग निर्माण कार्य प्रारंभ, व्यापारियों ने जताया आभार

भोपाल, दिनांक: न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति (रजि.) के आग्रह पर न्यू मार्केट सराउंडिंग क्षेत्र में पार्किंग निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए समिति ने जनप्रतिनिधियों का आत्मीय आभार व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष श्री सतीश गंगराड़े एवं सचिव पवन वरदानी ने बताया कि यह पार्किंग सुविधा माननीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा, माननीय महापौर श्रीमती मालती राय जी एवं माननीय जोन अध्यक्ष व लोकप्रिय पार्षद श्रीमती आरती राजू अनेजा जी के विशेष सहयोग से प्रारंभ हो सकी है। समिति के उपाध्यक्ष अजय देवनानी ने कहा कि निश्चित रूप से यह पार्किंग ग्राहकों की सुविधा एवं व्यापार संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न्यू मार्केट आने वाले आगंतुकों को व्यवस्थित एवं बेहतर पार्किंग सुविधा प्राप्त होगी, जिससे बाजार में आवागमन सुगम होगा और व्यापार को नई गति मिलेगी। समिति पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,कोषाध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी ने कहा की न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति आइडियल बिजनेस जोन के अंतर्गत वर्ल्ड क्लास ग्राहक सुविधाएं विकसित कर व्यापार संवर्धन हेतु पूर्णतः संकल्पित है। समिति ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतीश गंगराड़े सचिव पवन वरदानी, उपाध्यक्ष श्री अजय देवनानी, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्री हरीश ज्ञानचंदानी ने भी सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button