देश

ITBP की 11 ‘शेरनियों’ ने Mount Everest लहराया तिरंगा

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर नारी शक्ति की दहाड़

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना आसान नहीं है। महीनों तक मेहनत करके खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार करना होता है। वहां तक जाने का रास्ता और मौसम, दोनों आम लोगों के लिए आसान नहीं होते हैं। मगर फिर भी 11 महिलाओं ने ये काम कर दिखाया है।ये 11 महिलाएं आईटीबीपी मतलब इंडियन तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस की टीम का हिस्सा हैं। खास बात ये थी कि टीम में कोई भी पुरुष शामिल ही नहीं था।

8848 मीटर की चढ़ाई

इस टीम ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई साउथ कोल मार्ग से होते हुए पूरी की है। ये चढ़ाई 21 मई, 2026 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुई थी।आईटीबीपी की ओर से X पर पोस्ट किए गए वीडियो और फोटो हर देशवासी को गर्व महसूस करा रहे हैं। इसमें महिलाएं चोटी पर पहुंचकर भारत का झंडा फहराती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर कमाल कर लेने की खुशी साफ नजर आ रही है।इस पोस्ट को देखकर हर देशवासी गर्व महसूस कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि 11 महिलाएं, 1 माउंट एवरेस्ट और गर्व करने वाला एक देश। दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये एक ऐतिहासिक पल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button