खबरहेल्थ

एच.ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी (भेल) भोपाल द्वारा द्वादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन

भोपाल, 21 जून 2026।

द्वादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एच.ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी (भेल) भोपाल द्वारा दिनांक 21 जून 2026 को प्रातःकाल एक विशेष योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में “यौगिक जीवनशैली” विषय पर स्वामी आनंदधर्मा जी ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उनके विचारों से प्रभावित होकर उपस्थित सैकड़ों साधकों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बिहार योग विद्यालय, मुंगेर द्वारा वर्ष 2026 को “दयालुता और संतोष के विकास” हेतु समर्पित संदेश एवं मार्गदर्शन का वाचन मंडल के महासचिव श्री सतेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

योग सत्र के अंतर्गत विशेष आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं अजपा जप का अभ्यास योगाचार्य त्याग सागर जी के मार्गदर्शन में कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा समाज में दया, करुणा एवं संतोष जैसे मानवीय मूल्यों का प्रसार करना रहा।

मंडल के सुभाष दुबे, डी पी साह, विमला सहजवानी, अरुणा तारे, रीता देवी, विनोद सोनकर, पी डी सांडिल्य, एम एम दण्डपत, शशिकांत तारे, आर डी साहू, कौशलजी, बी जी पटेल, आर के आर्य, अरविंद गुप्ता एवं सभी साधकों एवं उनके परिवारजनों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button