खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2026 का आयोजन

शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं प्रशिक्षण योग गुरु श्री राजेश श्रीवास्तव के द्वारा की गई। योग प्रशिक्षक डॉ नीतू सिंह भी उपस्थित रहीं। इनके द्वारा योग से होने वाले विभिन्न शारीरिक, आंतरिक एवं बाह्न परिवर्तनों का उल्लेख किया। साथ ही यह भी बताया कि योग के द्वारा कैसे अच्छे व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालिनी सक्सेना के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित जानकारी देते हुए इससे होने वाले फायदे एवं प्रतिदिन के जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त गैर शैक्षणिक एवं शैक्षणिक स्टाफ के द्वारा भी योग किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्मिता वर्मा, सह. प्राध्यापक के द्वारा किया गया। डॉ सतीश कुमार, स्पोर्ट्स ऑफिसर के द्वारा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान किया गया। योग करने से होने वाले लाभ एवं अन्य जानकारियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुषमा जैन, डॉ एस .डी. सिंह, डॉ हर्षा जालोरी,डॉ सरला पटेल, डॉ. दिनीशा मालवीय, डॉ. शालिनी नेमा डॉ. माहिरा परवीन, डॉ सीताराम अहिरवार,डॉ. अनादि मिश्रा, डॉ. आकांक्षा चौधरी , समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम के लिए आभार डॉ. सतीश कुमार जी द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button