मध्य प्रदेश

सुर शंकरा की जी चाहता है ख़ुद को जला लूँ मौत को अपने दिल से लगा लूँ ने मचाई धूम

 

भोपाल l सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की 175वीं संगीतमयी प्रस्तुति विश्व संगीत एवं योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को सरदार वल्लभ भाई पॉलिटेक्निक कॉलेज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई l
सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के संरक्षक डॉ. सुरेश गर्ग, कार्य. अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग व प्रेरणास्रोत सीए. निहारिका गर्ग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रशासन में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारी बंधुओं सहित ऑडिटोरियम में उपस्थित समस्त सम्माननीय श्रोताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की कसावटपूर्ण लाजवाब एंकरिंग ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष सिंगर आयशा खान, लेपटॉप ऑपरेटिंग सिंगर परी अलीज़ा खान, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी सिंगर जावेद खान व नवेद सौदागर, साउंड ऑपरेटिंग आसिफ खान, फ्लेक्स डिजाईन शोएब खान एवं मंच की साज सज्जा जिला अध्यक्ष नुक़्ता गुरु फ़ाज़िल खान द्वारा की गई l
म.प्र. सामान्य जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (सजाक्स) व म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष तथा जनसेवा टाइम्स के संवाददाता व सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष भजन लेखक/गायक सुरेश गर्ग के नेतृत्व/मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योत प्रज्जवलन के दौरान एडव्होकेट ऋषि गर्ग की आवाज़ में शिवतांडव स्रोत से हुई फिर उसके बाद लगातार एक से बढ़कर एक गीतों की श्रंखला में मास्टर अव्यान गर्ग ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू, परी अलीज़ा खान ने लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, सीए. नहारिका गर्ग ने आते जाते हँसते गाते, इंजी. प्रतीक गर्ग ने एक अजनबी हसीना से, आयशा खान ने पिया तोसे नैना लागे रे, शशिलता ने दैया दैया दैया रे आशिक़, अमिता बोरसे ने अगर दिलबर की रुसवाई, मीना पुरोहित ने ओ मेरे शाहे खुबा, एडव्होकेट ऋषि गर्ग ने लाई वी न गई, मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग ने एक अजनबी हसीना से यूँ मुलाक़ात हो गई, अमित अग्रवाल ने ना तुम हमें जानों ना हम तुम्हें जाने, उमेश गर्ग ने माई री मैं कासे कहूँ, कप्तान बी. एल. रायकवार ने तेरे जैसा यार कहाँ, नुक्ता गुरु फ़ाज़िल खान ने माउथ ऑर्गन पर याद किया दिल ने कहाँ हो तुम, बसंत बाथरे ने दिल के टुकड़े टुकड़े करके, दिलिप बोरसे ने प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है, जावेद खान ने मुझे इश्क़ है तुझी से, अभिषेक गोहारिया ने अब तेरे बिन जी लेंगे हम, नवेद सौदागर ने बदन पे सितारे लपेटे हुए, एडव्होकेट अनिल जैवार ने तेरे नाम का दीवाना, एडव्होकेट रुपेश साहू ने तू ओरों की क्यूँ हो गई, शामिल किये गये अतिथि कलाकार में नीलकंठ म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गनाइज़र सिंगर मनराज मोखा ने डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा एवं भोपाल की प्रसिद्ध सीनियर सिंगर फ़रहत खान ने फ़ज़ा भी है जवां जवां के अलावा दर्शकदीर्घा में बैठे श्रोता में से नीना खापर्डे व एडव्होकेट राकेश निंदाने ने अच्छा तो हम चलते हैं तथा भईया भाई वारसी ने जो तुमको हो पसंद वोही बात कहेंगे व हाई कोर्ट के एडव्होकेट राजेश कुमार टंडन ने फिरकी वाली तू कल फिर आना सहित ग्रुप के संस्थापक सुरेश गर्ग ने चले जा चले जा चले जा जहाँ प्यार मिले के अलावा युगल गीतों में परी अलीज़ा खान व एडव्होकेट ऋषि गर्ग ने अभी न जाओ छोड़के के दिल अभी भरा नहीं, शशिलता व सुरेश गर्ग ने सांवली सलोनी तेरी झील सी आँखें, आयशा खान, शशिलता व अमिता बोरसे ने मोरनी बागामा बोले आधी रात मा, अमिता बोरसे व दिलिप बोरसे ने अब चाहे माँ रूठे या बाबा, परी अलीज़ा खान व सुरेश गर्ग ने जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, अभिषेक गोहारिया व एडव्होकेट रुपेश साहू ने यादों की बारात निकली है, मीना पुरोहित व दिलिप बोरसे ने रिमझिम के गीत सावन गाये, जावेद खान व नवेद सौदागर ने तू कल चला जायेगा तो मैं क्या करूंगा, अमिता बोरसे व सुरेश गर्ग ने तेरी पायल बजी जहाँ मैं पागल हुआ वहाँ तथा टाइटल गीत ओ प्रिया प्रिया क्यूँ भुला दिया एवं समापन गीत कितना प्यारा वादा है इन मतवाली आँखों में ग्रुप के संस्थापक सुरेश गर्ग के साथ ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष व एंकर आयशा खान ने गाकर दर्शकों का मनमोहने में कोई कसर नहीं छोड़ी l
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी के प्राइव्हेट सेक्रेटरी उमेश गर्ग, व्यास म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष संजय पी.एल. व्यास, पत्रकार म्यूज़िकल ग्रुप की ऑर्गनाइज़र निवेदिता व्यास, एम-3 म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश गर्ग व सचिव अरविंद दयाल शर्मा, एंजल म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गनाइज़र इंजी. आशु खान, सुर साधना म्यूज़िकल ग्रुप की ऑर्गनाइज़र संध्या दुराफे, फंकार म्यूज़िकल ग्रुप के संरक्षक मेहमूद खान व अध्यक्ष इसरार खान, स्वर रचना म्यूज़िकल अकादमी के अध्यक्ष विवेक दुबे व सचिव रश्मि दुबे, संगीत सरोवर म्यूज़िकल ग्रुप की अध्यक्ष नीना खापर्डे व सचिव राकेश निंदाने, भोपाल एडव्होकेट म्यूज़िकल ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश मालवीय व संयोजक धर्मेन्द्र वाधवानी, शिव शक्ति म्यूज़िकल ग्रुप की ऑर्गनाइज़र शोभा लहेरिया, आर.के. म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गनाइज़र आर.के. खेरिया व राजेश श्रीवास्तव, तरंग म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गनाइज़र इशाक़ अली, गायत्री म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गनाइज़र विवेक नगरूरकर आईकोनिक म्यूज़िकल ग्रुप की ऑर्गनाइज़र नीतू मलिक व दिनेश मलिक, इंडियन म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गनाइज़र राजेश गुप्ता व उस्ताद तवरेज हुसैन, मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप के संरक्षक रामचंद सबनानी व सुरेश तनवानी, सुर सिंफनी म्यूज़िकल ग्रुप की ऑर्गनाइज़र रिंकी सोनकर व तोसीफ खान, सुमनराज म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गनाइज़र एडव्होकेट राजेंद्र सिंह जाट आदि अनेकों गणमान्य दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति सराहनीय रही तथा प्रसिद्ध समाजसेवी नासिर मामू, भईया भाई वारसी ने सम्मान निधि एवं कॉन्ट्रेक्टर आफरीन-जावेद खान ने साउंड सिस्टम व मेट्रो इलेक्ट्रीकल्स के सुफिया-नवेद सौदागर ने गिफ्ट सुर शंकरा की सबसे छोटी होनहार सिंगर परी अलीज़ा खान को मंच पर भेंट कर आशीर्वाद दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button