फीफा विश्व कप में दुर्लभ नजारा, दो घंटे तक रुका रहा फ्रांस और इराक का मैच

फीफा विश्व कप 2026 के अपने दूसरे ग्रुप राउंड के मैच में फ्रांस का सामना इराक से हुआ। दोनों टीमों की टक्कर अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया स्थित फिलाडेल्फिया स्टेडियम में हुआ। फुटबॉल मैच में हाफ टाइम ब्रेक सिर्फ 15 मिनट का होता है लेकिन इस मैच में यह ब्रेक दो घंटे और 30 मिनट लंबा चला।फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच मैच के दौरान एक दुर्लभ घटना घटी। फुटबॉल का मैच किसी भी मौसम में खेला जा सकता है लेकिन फ्रांस और इराक के मैच को खराब मौसम की वजह से रोकना पड़ा।भारी बारिश और तूफान की वजह से फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस और इराक का मैच रुका। पहले हाफ का खेल खत्म होने के दो घंटे और 10 मिनट के बाद दूसरा साफ शुरू हुआ। नियम के अनुसार हाफ टाइम ब्रेक सिर्फ 15 मिनट का होता है।फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार खराब मौसम की वजह से मैच को रोकना पड़ा है। कई दशकों में यह पहली बार था जब खराब मौसम के कारण वर्ल्ड कप का कोई मैच बीच में ही रोकना पड़ा। फीफा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम 30 मिनट की देरी होगी, जिसमें हाफ-टाइम ब्रेक के 15 मिनट भी शामिल हैं लेकिन फिर इसे बढ़ाना पड़ाफीफा के नियम के अनुसार, अगर 8 मील के दायरे में बिजली चमकती है, तो खेल को 30 मिनट के लिए रोक दिया जाता है। हर बार बिजली चमकने पर घड़ी का समय फिर से शुरू हो जाता है। लगभग 1 घंटे 40 मिनट बाद टीमें वार्म-अप के लिए मैदान पर लौटीं। कर्मचारियों को मैदान से पानी बाहर निकलते हुए भी देखा गया।फ्रांस ने इराक के खिलाफ मुकाबले को 3-0 से अपने नाम किया। हाफ टाइम तक किलियन एम्बाब्वे के गोल की वजह से टीम 1-0 से आगे थे। दूसरे हाफ में एम्बाप्पे के अलावा उस्मान डेम्बेले ने भी टीम के लिए गोल दागा। इस जीत ने फ्रांस को नॉकआउट राउंड में पहुंचा दिया है।




