अध्यात्ममध्य प्रदेश

गायत्री जयंती के 1 दिन पूर्व शक्ति पीठ पर 12 घंटे का अखंड सामूहिक गायत्री मंत्र जाप। गायत्री जयंती एवं गुरुदेव के महाप्राण दिवस पर विशेष आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ भोपाल
गायत्री जयंती एवं युगऋषि परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्राण दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 24 जून को गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में विविध आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा पुंसवन, नामकरण, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, विवाह वर्षगांठ सहित विभिन्न संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे।
गायत्री जयंती से गुरु पूर्णिमा महापर्व तक सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित चेतना के इस अभियान के अंतर्गत सभी परिजन वृक्षारोपण का संकल्प लेंगे तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का दायित्व निभाएंगे।
साथ ही गायत्री जयंती से 40 दिवसीय साधना अभियान का शुभारंभ होगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता एवं दायित्ववान भाई-बहन गायत्री महामंत्र के सवा लाख जप अनुष्ठान का संकल्प लेंगे। यह साधना गुरु पूर्णिमा तक निरंतर चलेगी और सभी परिजनों से इसमें सहभागिता का आग्रह किया गया है। गायत्री जयंती पर आदि छूट पर साहित्य भी उपलब्ध रहेगा।
गायत्री जयंती की पूर्व संध्या पर 23 जून को सामूहिक अखण्ड गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया गया है। यह जाप प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक (12 घंटे) निरंतर चलेगा। सभी श्रद्धालु परिजनों से आग्रह है कि वे अपनी सुविधानुसार समय निकालकर इस अखण्ड जप में सहभागी बनें तथा सामूहिक आध्यात्मिक ऊर्जा के संवर्धन में अपना योगदान दें।
गायत्री परिवार भोपाल सभी श्रद्धालु भाई-बहनों से इन पावन आयोजनों में सहभागिता कर आध्यात्मिक साधना, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं युग निर्माण के संकल्पों को सशक्त बनाने का विनम्र आग्रह करता है।
– गायत्री शक्तिपीठ भोपाल
अखिल विश्व गायत्री परिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button