खेल

करीना कपूर की चुनौती पर जसप्रीत बुमराह ने दी प्रतिक्रिया, पोस्ट कर बोले- मुझे बिल्कुल शक नहीं

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर की चुनौती पर प्रतिक्रिया दी है। करीना ने सोशल मीडिया पर बेटे तैमूर अली खान के साथ क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसी दौरान उन्होंने मजाक में बुमराह को चुनौती देते हुए कहा था कि वह बुमराह को भी टक्कर दे सकती हैं। अब इस पर इस स्टार तेज गेंदबाज ने जवाब दिया है। क्या है मामला?
  • करीना अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह तैमूर के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही थीं।
  • करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ क्रिकेट के दौरान गेंदबाजी करते हुए फोटो शेयर की।
  • इसके साथ उन्होंने मजाक में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुनौती दे डाली।
  • उन्होंने मजाक में लिखा था, ‘मेरे टैलेंट को कम मत समझो। मैं बुमराह को भी टक्कर दे सकती हूं।’बुमराह ने ली चुटकी
    करीना के इस पोस्ट पर अब बुमराह ने भी चुटकी ली है। उन्होंने करीना के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए स्टोरी शेयर की, जिसमें बुमराह ने लिखा, ‘मुझे बिल्कुल भी शक नहीं है। आपके पास काफी अच्छी प्रतिभा है।’ बुमराह ने इसके साथ ही हंसी का इमोजी भी लगाया। बुमराह और करीना के बीच सोशल मीडिया पर इस हंसी मजाक को काफी पसंद किया जा रहा है।

    इंग्लैंड दौरे से करेंगे वापसी
    भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। वहीं, बुमराह आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था जिसमें बुमराह को जगह मिली थी। बुमराह अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button