मैं सो नहीं पा रहा था’, ‘बाहुबली’ की कामयाबी के बाद इस बात को लेकर चिंतित थे प्रभास; बताया कैसे मिली कामयाबी

एक्टर प्रभास ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बताया है कि ‘बाहुबली’ की जबरदस्त सफलता के साथ बहुत ज्यादा दबाव भी आया। उन्होंने माना कि फिल्म रिलीज होने के बाद दो-तीन साल तक उन्हें ठीक से नींद नहीं आती थी।एक्टर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद सही प्रोजेक्ट्स चुनने की जिम्मेदारी पर भी बात की।
‘बाहुबली’ ने बदला दायरा
‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ डॉक्यूमेंट्री में बात करते हुए प्रभास ने कहा ‘बाहुबली’ ने तेलुगु सिनेमा का दायरा बदल दिया और उनकी बाद की फिल्मों को देखने का नजरिया भी बदल गया।साहो’ ने किया कमाल
‘साहो’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने याद किया कि नॉर्थ इंडिया में फिल्म की ओपनिंग-डे की कमाई चौंकाने वाली थी। नॉर्थ में ‘साहो’ की पहले दिन की कमाई लगभग 26 करोड़ रुपये थी। यह आंकड़ा सचमुच चौंकाने वाला था। प्रभास ने इस सफलता का श्रेय ‘बाहुबली’ को दिया।
उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ ‘बाहुबली’ की वजह से हुआ। इसके अलावा और कोई वजह नहीं थी। किसी भी भाषा में ओपनिंग-डे की कमाई सिर्फ ‘बाहुबली’ की वजह से हुई थी।’
‘सबकी लाड़ली बेबो’ फेम शिवशक्ति सचदेव ने की सगाई, खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल जीतने वाली बात
‘साहो’ और ‘राधे श्याम’ में मिला काम
उन्होंने आगे कहा कि ब्लॉकबस्टर की सफलता की वजह से ही बड़े बजट वाली फिल्में बनाना मुमकिन हो पाया, जिनमें ‘साहो’, ‘राधे श्याम’ और उसके बाद की उनकी हर फिल्म शामिल है। उन्होंने बताया कि ‘बाहुबली’ से पहले उनकी फिल्में आम तौर पर 20 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनती थीं।प्रभास के लिए तनावपूर्ण दौर था
इतनी बड़ी सफलता के बावजूद, प्रभास ने माना कि ‘बाहुबली’ के ठीक बाद का समय उनके करियर का सबसे तनावपूर्ण दौर था क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इसके बाद किस तरह की फिल्म करनी चाहिए। उन्होंने कहा मेरे लिए यह फैसला कर पाना मुश्किल था कि आगे क्या करना है? क्या ‘बाहुबली’ जैसा जबरदस्त ड्रामा फिर मिलेगा? मैं सोच रहा था कि कुछ ऐसा हो जिसमें विजुअल्स ज्यादा हों।
‘बाहुबली’ की वजह से मिली फिल्में
प्रभास ने कहा ‘हमारे पास ‘बाहुबली’ जैसी फिल्म थी, जिसने हमारे लिए ‘कल्कि’ और ‘सालार’ जैसी फिल्में बनाना मुमकिन किया। यह सब इसलिए हो पाया क्योंकि सबसे पहले ‘बाहुबली’ बनी थी




