खेल
वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार क्यों बढ़ा? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कारण

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सभी की नजरें इस बात पर थी कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस मैच से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकेंगे या नहीं, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्पष्ट किया है कि इस युवा बल्लेबाज को एकादश में शामिल नहीं किया गया है।
भारत ने जीता टॉस
भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार भारतीय टीम इस प्रारूप में कोई मुकाबला खेल रही है। टॉस के दौरान श्रेयस ने बताया कि ये टीम के लिए नया मैदान है और पहली बार हम बेलफास्ट में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने फैसले पर कहा कि परिस्थिति और वातावरण को देखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हमें जल्द से जल्द परिस्थिति को समझना होगा और एक समय पर एक मैच की नीति पर आगे बढ़ना होगावैभव को लेकर क्या बोले श्रेयस?
टॉस के दौरान जब श्रेयस से पूछा गया कि वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिलेगा या नहीं? इस पर श्रेयस ने कहा, दुर्भाग्य से नहीं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन जाहिर है कि हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास बहुत अनुभव है और जिन्होंने हाल की कुछ सीरीज में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए हम उन ज्यादातर खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में जबरदस्त खेल दिखाया है। भारत को अभी कई मैच खेलने हैं। जब समय आएगा, तब वैभव को मौका दिया जाएगा। फिलहाल हम इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतर रहे हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड: टिम टैक्टर, रॉस एडायर, हैरी टैक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रे, जय मुंधरा, मैथ्यू होलार्ड