खबरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और रसोइया का वेतन 30 हजार किया जाए

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोईया, सहायिका और कोटवार इत्यादि शामिल हुए। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि हम पहले भी पांच चरणों में ज्ञापन दे चुके हैं। हमारी मांग है कि अंशकालीन कर्मचारियों को स्थायी किया जाए, कर्मचारियों को सातवां वेतनमान मिले और कर्मचारी की मृत्यु पर वेतन अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा रसोईया ,आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं तथा कोटवारों को 30,000 का न्यूनतम वेतनमान निर्धारित किया जाए। मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ जिला मैहर  रमाकांत मिश्रा ने बताया है की सबसे बड़ी समस्या आशा कार्यकर्ताओं की है। उनको भुगतान की वाउचर के माध्यम से दिया जाता है तथा काफी समय से भुगतान भी लंबित है उन्हें भुगतान न मिलने के कारण बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाउचर के माध्यम से वेतन न देकर 30 हजार रुपया प्रतिमाह वेतन दिया जाए। वहीं न्यू रामनगर जिला मैहर नगर परिषद वेतन भोगी कर्मचारी  ओंकार शर्मा ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा की तानाशाही से 120 कर्मचारियों को 8 माह से वेतन नहीं मिला इसकी जानकारी सरकार को  कई बार दे दी गई है लेकिन आज तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपा मिश्रा कर्मचारियों को चप्पल से मारने की करने को कहती है और जो उनकी नहीं सुनता है तो उनके पति जान से मारने की धमकी देते हैं। वहीं गढ़ चिचोली जिला पांढुरना से धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं रेखा महाजन ने कहा कि रसोईयों की मांग है कि 4000 वेतन जो दिया जाता है उसे बढ़ाकर 30000 तक किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button