खबरमध्य प्रदेश
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के सिरमौर चौराहा स्थित प्रवीण कुमारी कन्या सांदीपनि विद्यालय (पी.के. स्कूल) के निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण कर प्रगति कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री राइज/सांदीपनि विद्यालय योजना के अंतर्गत विकसित हो रहा यह अत्याधुनिक विद्यालय आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, खेल संसाधनों, हरित प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था से सुसज्जित होगा। इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।
निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर विद्यार्थियों के लिए शीघ्र प्रारंभ किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।


