खेल

नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स: एंसी सोजन ने तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड, रचा इतिहास

केरल की स्टार लंबी कूद (लॉन्ग जंप) खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन इतिहास रच दिया। 25 वर्षीय एंसी ने 6.88 मीटर की शानदार छलांग लगाकर भारतीय महिला लॉन्ग जंप का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।अंजू बॉबी जॉर्ज  ने 2004 में बनाया था रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय एथलेटिक्स की दिग्गज अंजू बॉबी जॉर्ज के नाम था। उन्होंने 2004 में एथेंस समर ओलंपिक के दौरान 6.83 मीटर की छलांग लगाकर यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जो अब तक कायम था। एंसी सोजन ने 6.88 मीटर की छलांग लगाकर न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास भी रच दिया। उनकी यह उपलब्धि देश में महिला लॉन्ग जंप के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली मानी जा रही है। 22 वर्षों तक अटूट रहे इस रिकॉर्ड का टूटना भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एंसी के इस प्रदर्शन से आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की पदक उम्मीदों को भी मजबूती मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button