मनोरंजन
उसने इंडस्ट्री को 3500 करोड़ रुपये दिए’, ‘डॉन 3’ विवाद पर सुनील शेट्टी ने किया रणवीर सिंह का बचाव

फिल्म ‘डॉन 3’ का विवाद अब शांत हो गया है। ऐसे में सुनील शेट्टी ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने रणवीर सिंह का समर्थन किया है और एक्टर पर बैन लगाने की मांग पर सवाल उठाए हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के दौरान शेट्टी ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कोई ऐसे एक्टर को क्यों सजा देना चाहेगा जिसने इंडस्ट्री के लिए 3500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है।

रणवीर सिंह – फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री को दिए 3500 करोड़
रणवीर सिंह पर बैन की मांग पर शेट्टी ने कहा ‘बैन करने वाले आप कौन होते हैं? समझने की कोशिश कीजिए कि इस लड़के ने इंडस्ट्री को 3500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया है। आप उसे बैन क्यों करना चाहेंगे? अगर आप किसी ऐसी चीज को बैन करते हैं, जिसे लोग देखना चाहते हैं, तो आप असल में क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?’

सुनील शेट्टी की यह टिप्पणी फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के कथित तौर पर बाहर होने से जुड़े विवाद के बाद आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म से रणवीर सिंह के कथित तौर पर बाहर होने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन लागत की भरपाई के लिए उनसे लगभग 45 करोड़ रुपये की मांग की।FWICE ने जारी किया असहयोग का निर्देश
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया। इसके बाद एक्टर ने संगठन को कानूनी नोटिस भेजा। उनकी कानूनी टीम ने तर्क दिया कि किसी कलाकार पर प्रतिबंध लगाने का कोई कानूनी अधिकार इस संस्था के पास नहीं है।
सुलझ गया विवाद
बाद में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) की मध्यस्थता से यह गतिरोध सुलझ गया, जिसके बाद FWICE ने अपना असहयोग निर्देश वापस ले लिया। हालांकि फिलहाल का विवाद सुलझ गया है।
सुनील शेट्टी – फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर को बैन नहीं किया जा सकता
शेट्टी ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि कोई व्यक्ति या संगठन किसी एक्टर को काम करने से रोक सकता है। ‘टाइम्स नाउ’ के साथ बातचीत में उन्होंने कहा ‘कोई भी एक्टर को बैन नहीं कर सकता, कोई भी कला को बैन नहीं कर सकता। किसी को ऐसा करने का अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को एक सेकंड में खारिज कर देगा।’