खबरमध्य प्रदेश

 रॉयल राजपूत संगठन इकाई ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर किया आयोजित

स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाएं की गईं वितरित -कल्पना सिंह बघेल

 

रॉयल राजपूत संगठन द्वारा आज 2 जुलाई को आरोग्य भारती संस्था के संयोजक अभिषेक सिंह बघेल  के सहयोग से शासकीय माध्यमिक शाला नीलबड़ में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मानसरोवर कॉलेज, रानी दुल्लैया मेडिकल कॉलेज ,आरोग्य भारती संस्था के अनुभवी चिकित्सक उपस्थित रहे जिनके द्वारा कैंप में आए सभी सामान्य जनों , एवं माध्यमिक शाला के बच्चों को उचित परामर्श एवं दवाइयां निशुल्क वितरण की गई। कार्यक्रम में रॉयल राजपूत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष  कल्पना सिंह बघेल  सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं नारी सशक्तिकरण संघ की अध्यक्षा  पूजा सिंह परमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के विशेष गणमान्य वीरेंद्र सिंह मारण भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन से सभी जनमानस अति प्रसन्न रहे और उन्होंने उचित स्वास्थ्य लाभ परामर्श यहां से प्राप्त किया। कार्यक्रम में रॉयल राजपूत संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता  देवेंद्र प्रताप सिंह परिहार  एवं कुंवर संकल्प सिंह बघेल  के सहयोग से एवं रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय सचिव  सुनील सिंह बघेल के महत्वपूर्ण योगदान से सफल कार्यक्रम आयोजित हो सका जिसके लिए संगठन की तरफ से उनका हार्दिक आभार प्रकट किया गया है। कल्पना सिंह बघेल  ने कहा कि इस सफल कार्यक्रम से संगठन को आगे और भी सामाजिक कार्यक्रम करने की उत्साह वर्धन प्रेरणा मिली है ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button