खबरमध्य प्रदेश

होटल प्राइड में लायंस क्लब का शानदार आगाज़: डॉक्टर्स डे पर दीप प्रज्वलन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

विदिशा। लायंस क्लब के नए सेवा सत्र (2026-27) का भव्य और अत्यंत गरिमामयी शुभारंभ 1 जुलाई को होटल प्राइड में किया गया। ‘डॉक्टर्स डे’ के विशेष अवसर पर आयोजित इस गरिमापूर्ण समारोह में समाज के संरक्षकों (डॉक्टरों) की उपस्थिति में लायंस क्लब विदिशा आर्या अध्यक्ष लायन मंजू पांडे एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर नए साल के सेवा कार्यों का शंखनाद किया गया।
​यह महत्वपूर्ण जानकारी मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा मीडिया को प्रदान की गई।
​ ​कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि एवं पदाधिकारी के स्वागत सत्कार से हुई। लायन रितु देवलिया (को-कोऑर्डिनेटर) द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से ध्वज वंदना का वाचन किया गया। पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में पिरोने और कुशल मंच संचालन (MOC) का दायित्व ज़ोन चेयरपर्सन लायन शशि सिलाकारी एवं लायन अभिलाषा बिंदल ने संयुक्त रूप से बेहद खूबसूरती के साथ संभाला।
​क्लब अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में डॉक्टर्स के कार्यों की भरपूर सराहना की और उनकी समाज में आवश्यकता एवं उनके महत्व को स्पष्ट किया। उनके स्वागत भाषण की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।सत्र की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम में कई आत्मीय और सम्मानजनक कदम उठाए गए।कार्यक्रम में डॉक्टर्स को तिलक लगाकर उपटना उड़ाकर अत्यंत सुंदर भगवान के फोटो फ्रेम भेंट कर आत्मिक और सकारात्मक शुरुआत की गई। इस अवसर पर डॉक्टर ने भी अपने-अपने विचार, समाज हित में स्वास्थ्य टिप्स एवं आवश्यक सूचनाएं प्रदान की।
लायनवाद (Lionism) में उत्कृष्ट योगदान के लिए एमजेएफ लायन निष्ठा नेमा (MJF Lion Nishtha Nema) का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
​​कार्यक्रम में मुख्य रूप से
​सचिव लायन मीरा सिंह,
​कोषाध्यक्ष लायन रोमा राठौर,
​एफडीआई लायन शशि अग्रवाल,​लायन निकिता सोनी,​लायन ममता श्रीवास्तव,​लायन कल्पना तिवारी,
​लायन छाया नामदेव,​लायन उषा चौबे, किरण नाडियाडवाल आदि उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम के सफल समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों, डॉक्टर्स और लायन साथियों का सहृदय आभार लायन शशि अग्रवाल (FDI) द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button