खबरमध्य प्रदेश

सकलपर्णा समूह द्वारा ‘एक पौधा बच्चों के नाम’ के अंतर्गत एक्सीलेंस स्कूल, बाग़ मुगलिया में पौधारोपण किया गया

एक्सीलेंस स्कूल, बाग़ मुगलिया के बच्चों ने उठाई पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी
आज एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल, कटारा हिल्स में सकलपर्णा समूह द्वारा ‘एक पौधा बच्चों के नाम’ के तहत बच्चों से सीड बॉल बनवाये गए तथा सात अशोक के पौधों को लगाया गया |
पौधारोपण का कार्य प्रख्यात लेखिका मेहरुन्निसा परवेज एवं भगीरथ प्रसाद जी के साथ समस्त बच्चों एवं सकलपर्णा परिवार की सदस्य डॉ नीता खरे, डॉ. साधना गंगराड़े, कीर्ति श्रीवास्तव, कल्पना विजयवर्गीय, डॉ. साधना शुक्ला , डॉ. रंजना शर्मा, शेफालिका श्रीवास्तव , मधूलिका सक्सेना, निरुपमा खरे, कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. दिशा मिश्रा, डॉ. मालती बसंत, डॉ. कुंकुम गुप्ता , ऋतु प्रिया खरे , वसुधा श्रीवास्तव द्वारा संपन्न हुआ |
सकलपर्णा की अध्यक्ष अनिता सक्सेना ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधों को रोंपना मात्र नहीं है बल्कि उनकी उचित देखभाल हो यह भी ध्यान रखना है इसलिए विद्यालय में अशोक के पौधे लगाये गए हैं साथ ही हर कक्षा के मोनिटर को एक जिम्मेदारी दी गई है कि इस पौधे की देखभाल आप की कक्षा को करना है | ये बच्चे हैं मानवी (कक्षा-1), आरव (कक्षा-2), ग्रन्थ (कक्षा-3), हिमांशु (कक्षा-4), विहान (कक्षा-5), सूर्या (कक्षा-6),कृष्णा (कक्षा-7), आर्यन (कक्षा-8)
बच्चों ने पौधे बचाओ विषय पर एक छोटी सी नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की |
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक समीर प्रसाद , स्कूल की प्राचार्य शशि गुप्ता, मनीषा देवकर, नीतू जोशी, विद्या सोनी , गीता प्रसाद भी उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button