खबरमध्य प्रदेश

E P S 2026 योजना कर्मचारी भविष्य निधि सदस्यों के साथ धोखा इस पर पुनर्विचार कर पेंशनरों के लिए रुपए 7500+ महगाईभत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू किया जाए अन्यथा पूरे देश में तालाबंदी जेल भरो आमरण अनशन आंदोलन होगा

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना 2026 का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि योजना 2026 लागू करके भविष्य निधि संगठन के सदस्यों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है ई पी एफ कहना है कि 12% कटौत्रा नही करने से कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा जबकि इस योजना से लाखों कर्मचारियों को नुकसान होगा क्योंकि संपूर्ण वेतन से 12% कटौत्रा नही होगा बल्कि फिक्स राशि
रुपये15000/-(पंद्रह हजार) पर कटौत्रा 12% कटौत्रा होगा जिससे लाखों कर्मचारियों को प्रति वर्ष हजारों रुपए का नुकसान होगा इसी प्रकार विगत 10 वर्षों से पेंशनरों को रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने का आश्वाशन दिया जा रहा है किन्तु लागू नहीं किया जा रहा है जिसकी बजह से पूरे देश में लाखों पेंशनर्स में भारी असंतोष है

अत : राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सरंक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदय एवं श्रम मंत्री महोदय एवं ई पी एफ ओ आयुक्त से अनुरोध किया है कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखकर कर्मचारी भविष्य निधि 2026 योजना पर पुनर्विचार किया जाए साथ ही ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500/-+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू किया जाए ताकि कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके अन्यथा पूरे देश में ई पी एफ कार्यालय में तालाबंदी एवं जेलभरो आमरण अनशन आंदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button