खबरमध्य प्रदेश

शासकीय विभाग पदोन्नति कार्रवाई में आगे निगम मंडलों में आदेश के बाद भी कोई पदोन्नति नहीं तत्काल पदोन्नति की कार्य वाई की जाए अन्यथा प्रबंध संचालकों का घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा

सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निगम मंडलों में पदोन्नति आदेश जारी करने के बाद भी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि शासकीय विभागों में पदोन्नति करने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है किंतु निगम मंडलों बोर्ड परिषदों प्राधिकरणों सहकारी संस्थाओं में पदोन्नति की कार्रवाई नहीं करने से कर्मचारियों में भारी असंतोष एवं आक्रोश है अत वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा अनिल बाजपेई ने निगम मंडलों बोर्ड परिषदों प्राधिकरणों सहकारी संस्थाओं के प्रबंध संचालकों से अनुरोध किया है कि निगम मंडलों बोर्ड परिषदों प्राधिकरणों सहकारी संस्थाओं में पदोन्नति की कार्रवाई तत्काल शुरू की जाए अन्यथा निगम मंडलों बोर्ड परिषदों प्राधिकरणों आयोगों सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालकों का घेराव किया जाएगा तथा प्रदर्शन किया जाएगा जिसको समस्त जवाबदारी प्रबंधन की।होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button