प्रेम विवाह करने वाला युवक साजिश का शिकार मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
रायसेन जिले के भोजपुर चोकी का मामला

भोपाल. प्रेम विवाह करने वाले एक युवक के खिलाफ साजिश रचकर लड़की के परिजनों ने उसे जेल पहुंचा दिया. युवक का आरोप है कि लड़की के बालिग होने के बावजूद भी उसे नाबालिग बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई. युवक ने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं. युवक ने प्रेदश के मुख्यमंत्री से मामले में न्याय की गुहार लगाई है.
फरियादी अभिषेक मीना पिता कान्ता प्रसाद मीना निवासी ग्राम खैरी टीकरी ने आपबीती बताई. अभिषेक ने कहा कि उसने बीते 24 मार्च को नम्रता पिता नर्मदा प्रसाद से प्रेम विवाह किया था. लड़की के फुफा विनोद मीना ने अभिषेक के खिलाफ साजिश करते हुए भोजपुर पुलिस चौकी में लड़की के नाबिलग होने और शादी की शिकायत दर्ज कराई. फरियादी का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने भी विनोद की शिकायत बिना जाँच के उस पर कार्रवाई की. लडकी की सभी मार्कशीट व आधार कार्ड में वालिग होने के वावजूद भी उसे जेल पहुंचा दिया गया. करीब एक महीने बाद जेल से बाहर आने पर अभिषेक को पता चला कि लडकी के फुफा विनोद ने उसके गॉव तारासेवनिया के एक लडके पवन मीना पिता राजाराम मीना को बेंच दिया है. फरियादी अब सरकार से न्याय की मांग कर रहा है.



