
भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के तृतीया सोमवार के अवसर पर आज बाबा बटेश्वर का 11 क्विंटल गाय के दूध से सहस्त्रधारा महा रुद्राभिषेक किया गया| समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया प्रातः काल नियमित रुद्राभिषेक के बाद हिंदू क्रांति मंच के सैकड़ो कावड़ियों द्वारा बुधनी घाट से लेकर आए नर्मदा जल से जलाभिषेक किया गया| सायंकाल गणेश पूजन, रूद्र कलश, सर्वभद्र मंडल, नमक ग्रह, कलश पूजन के बाद गर्भ ग्रह में की गई फूलों की सजावट एवं नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता को विराजित कर रात्रि 9 बजे से 21 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा रुद्री के 21पाठ किये गये||दर्शन करने आने वाले समस्त श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर चांदी से बने 1008 क्षिद्रों वाले कलश के द्वारा11कुंटल दूध से बाबा बटेश्वर का अभिषेक किया| अर्धरात्रि में श्रृंगार व आरती सम्पन्न हुई|



