मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने वर्चुअल जोड़कर पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक में की सहभागिता
मंशापूर्ण महादेव मंदिर धाम , शिवा रॉयल पार्क, फेस 2 सलेैया, भोपाल में 22 दिवसीय 1,21,111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं भंडारा कार्यक्रम का सफल समापन

कर्ता करे न कर सकै, शिव करै सो होय। तीन लोक नौ खंड में, महादेव से बड़ा न कोय।” के पावन भाव के साथ श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर धाम , शिवा रॉयल पार्क, फेस 2 सलेैया, भोपाल में दिनांक 03 अगस्त 2026 से तक आयोजित कार्यक्रम का सम्पन्न 24 अगस्त 2026
22 दिवसीय 1,21,111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। और। इनका विसर्जन बुदनी नर्मदापुर में हुआ
इस धार्मिक आयोजन में सलेैया, कोलार, मिसरोद, बावड़िया, कटारा हिल सहित भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग निर्माण, भगवान महादेव के रुद्राभिषेक एवं भंडारे में सहभागिता की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
आयोजक प्रताप सिंह यादव ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, संत-महात्माओं, पंडितों, आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सभी के सहयोग, श्रद्धा और भगवान महादेव की कृपा से सफल हो सका। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हजारों लोगों ने जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि “यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को आध्यात्मिकता, सेवा और सनातन संस्कृति से जोड़ने का एक प्रयास था।”
प्रताप सिंह यादव ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।




